कॉलरी कर्मचारी की मौत निकली हत्या पत्नी और बेटे ने मिलकर रची साजिश पटना पुलिस ने किया खुलासा

---Advertisement---

कोरिया। कटकोना कॉलरी में कार्यरत एक कर्मचारी की संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। थाना पटना पुलिस ने गहन जांच के बाद इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और बेटे को ही आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। अपराध क्रमांक 85/2026 के तहत दर्ज इस मामले में 25 फरवरी 2026 को बसंत लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सामने आई थी। शुरुआत में मामला आत्महत्या या सामान्य मृत्यु जैसा प्रतीत हो रहा था लेकिन घटनास्थल के हालात और कुछ अहम साक्ष्यों ने पुलिस को गहराई से जांच करने के लिये प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना पटना पुलिस ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान सामने आया कि बसंत लाल को शराब की लत थी और वह परिवार की जिम्मेदारियों से दूर रहता था। इसी कारण घर में अक्सर विवाद होता था।

इसी पारिवारिक तनाव के चलते पत्नी शालू और पुत्र विजेंद्र ने हत्या की योजना बनाई। घटना के दिन दोनों ने लकड़ी से हमला कर बसंत लाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने मामले को आत्महत्या दिखाने के लिये शव को फांसी पर लटका दिया ताकि किसी को शक ना हो। हालांकि पुलिस की सूक्ष्म जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के दौरान सामने आये तथ्यों ने पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर दी।

थाना प्रभारी प्रमोद पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को 23 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। यह घटना एक बार फिर यह बताती है कि घरेलू विवाद किस तरह गंभीर अपराध का रूप ले सकते हैं वहीं पुलिस की सतर्कता से सच्चाई सामने आ ही जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment