किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस सड़क पर उतरी, खड़गवां में गूंजे विरोध के स्वर

---Advertisement---

चक्काजाम कर जताया आक्रोश, तहसीलदार को सौंपा मांग पत्र

 

एमसीबी/खड़गवां।

किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने खड़गवां में मोर्चा खोलते हुए किसान आंदोलन और चक्काजाम किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक गुलाब कमरो और जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों को खाद, बीज और डीजल की उपलब्धता सहित कृषि से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं लेकिन आज उन्हें खेती के लिये जरूरी संसाधनों के लिये परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जायेगा।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि किसानों के अधिकारों के लिये कांग्रेस हमेशा संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि खेतों में समय पर खाद-बीज नहीं पहुंचने और अन्य समस्याओं के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

चक्काजाम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों की मांगों को प्रमुखता से उठाया। बाद में कांग्रेस नेताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने, डीजल की समस्या दूर करने तथा कृषि संकट के समाधान के लिये ठोस कदम उठाने की मांग की।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, आदिवासी कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस और किसान कांग्रेस के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment