केवई नदी से रेत चोरी करते ट्रैक्टर जब्त, कोतमा पुलिस की कार्रवाई

---Advertisement---

केवई नदी से रेत चोरी करते ट्रैक्टर जब्त, कोतमा पुलिस की कार्रवाई

कोतमा। केवई नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतमा पुलिस ने जब्त किया है। मामले में वाहन मालिक, चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ रेत चोरी, खनिज अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है

थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल ने बताया कि पचखुरा गांव के पास केवई नदी से रेत लोड कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के निगवानी की ओर जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर रामखेलावन यादव एवं पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को रोककर जांच की। चालक रमेश उर्फ शोभा पाव (27), निवासी खमरौध से रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि रवि प्रजापति निवासी खमरौध द्वारा ट्रैक्टर भेजकर रेत लोड करवाने को भेजा गया है।

5 हजार की रेत और 9 लाख का ट्रैक्टर जब्त: पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 3 घनमीटर रेत, कीमत करीब 5 हजार रुपये है, जब्त की। वहीं करीब 9 लाख रुपये कीमत के ट्रैक्टर_ट्रॉली को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। बिना नंबर के वाहन होने के साथ मौके पर कोई दस्तावेज भी नहीं मिले

मामले में वाहन मालिक, चालक रमेश पाव (27) और रवि प्रजापति सभी निवासी खमरौध के खिलाफ बीएनएस, खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस के अनुसार हाल ही में चांगेरी और निगवानी के आसपास भी अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए तीन अन्य ट्रैक्टरों को जब्त कर कार्रवाई की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment