कब्रिस्तान और मुक्तिधाम में रोशनी की दरकार, हाई मास्ट लाइट के लिये जमील शाह ने उठाई मांग

---Advertisement---

कब्रिस्तान और मुक्तिधाम में रोशनी की दरकार, हाई मास्ट लाइट के लिये जमील शाह ने उठाई मांग

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर प्रकाश व्यवस्था कराने का किया आग्रह, रात में आने जाने वालों को होगी सुविधा

मनेन्द्रगढ़। शहर के कब्रिस्तान और मुक्तिधाम में बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग को लेकर वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद जमील शाह ने पहल की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर मुस्लिम कब्रिस्तान, ईसाई कब्रिस्तान और वार्ड क्रमांक 22 स्थित मुक्तिधाम में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग की है। उन्होंने इन सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है

पार्षद जमील शाह ने पत्र के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि तीनों स्थानों पर रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के कारण यहां आने जाने वाले नागरिकों को असुविधा होती है। ऐसे में हाई मास्ट लाइट लगने से इन स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी और रात्रिकालीन आवागमन भी पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान और मुक्तिधाम ऐसी जगहें हैं जहां लोग विभिन्न परिस्थितियों में पहुंचते हैं। इसलिये यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होना आवश्यक है। हाई मास्ट लाइट स्थापित होने से ना केवल अंधेरे की समस्या दूर होगी बल्कि नागरिकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहतर वातावरण तैयार होगा

जमील शाह ने स्वास्थ्य मंत्री से जनहित से जुड़े इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक पहल करने की अपील की है। अब इन तीनों स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग पर संबंधित स्तर से होने वाली कार्यवाही का इंतजार है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment