जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 ग्रामीणों ने श्रमदान कर की संगम तालाब की सफाई

---Advertisement---

 

अनूपपुर 21 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के निर्देशन में जिले भर में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम बैहाटोला में स्थित संगम तालाब की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस कार्य में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक श्रमदान के माध्यम से तालाब परिसर को स्वच्छ बनाने में सहयोग किया।

 

सफाई के दौरान तालाब के किनारों पर उगी बेतरतीब झाड़ियों की कटाई की गई और वहाँ जमा कचरे व गंदगी को हटाया गया, ताकि जल संचयन बेहतर ढंग से हो सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों को संरक्षित करना और आने वाली बारिश के लिए उन्हें तैयार करना है। इस अवसर पर अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment