जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 बेल तालाब की सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश

---Advertisement---

 

अनूपपुर 21 अप्रैल 2026/जिले में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत ग्राम पंचायत बेलगांव के घोचमूडा स्थित बेल तालाब में व्यापक साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर तालाब परिसर को स्वच्छ बनाया।

 

सफाई कार्य के दौरान तालाब के मेढ़ों और आसपास उगी अनावश्यक झाड़ियों की कटाई की गई तथा किनारे जमा गंदगी को हटाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखना और जल स्तर में सुधार लाना है। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए तालाब की जलकुंभी की सफाई भी की।

 

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में भी जल स्रोतों के रख-रखाव का संकल्प दिलाया। उल्लेखनीय है कि जिले भर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदी, तालाब और कुओं की सफाई का कार्य निरंतर जारी है, ताकि आगामी वर्षा ऋतु में जल का संचयन बेहतर ढंग से हो सके। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन सक्रिय रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment