जिले की कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत ने जनसुनवाई में सुनी 60 आवेदकों की समस्याएं

---Advertisement---

 जिले की कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत ने जनसुनवाई में सुनी 60 आवेदकों की समस्याएं

उमरिया( दीपक द्विवेदी )जिले में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने जिले के दूर दराज से आए 60 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग की ओर प्रेषित किया तथा विभागीय अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करनें के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शिव कुमारी यादव चंदिया ने बउली की साफ सफाई कराने, बिजेंद्र बहादुर सिंह करकेली ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, रूपचंद नामदेव उमरिया ने रोजगार हेतु यूको बैंक से ऋण दिलाने, मंगलराय पाली ने 6 माह से वृध्दावस्था पेंशन नही मिलने, मिठाई लाल कोल बरबसपुर ने मानदेय नही मिलने, सेमिया बाई बैगा खालेकठई ने विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, राधा बाई भरौला ने पीएम आवास की स्वीकृत किश्त दिलाने, प्रहलाद सिंह नौरोजाबाद ने ईपीएफ की जांच कराने संबंधी आवेदन दिया

कलेक्टर ने संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर समुचित कार्यवाही करनें के निर्देश दिए। जनसुनवाई में चंदिया नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 के रहवासियों ने सडक एवं नाली निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया । कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शीघ्र कार्य पूर्ण करानें के निर्देश दिए

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव, तहसीलदार बांधवगढ दिलीप सोनी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment