जिला कांग्रेस अनूपपुर की जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

---Advertisement---

 

जिला कांग्रेस प्रभारी अजय सिंह ने की बैठक की अध्यक्षता, विभिन्न संगठनात्मक एवं जनहित मुद्दों पर हुई चर्चा

जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर की जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 22 जून 2026 दिन सोमवार को जिला कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व विधायक अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित एजेंडा के अनुरूप संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क कार्यक्रमों एवं आगामी अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह सहित जिला समन्वय समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का प्रारंभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान द्वारा किया गया। उन्होंने बैठक के प्रमुख एजेंडों की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा उपस्थित सदस्यों से सुझाव एवं मार्गदर्शन देने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा कांग्रेस पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित “छात्रों की गूंज” अभियान के अंतर्गत आगामी 26 जून के पूर्व पत्रकार वार्ता एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

जिला प्रभारी अजय सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्षरत है तथा संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंपते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक का समापन संगठनात्मक एकता एवं आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संकल्प के साथ किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment