ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर का आयोजन 12, 13 एवं 17 जून को 

---Advertisement---

 

अनूपपुर 10 जून 2026/ शासन द्वारा जिले में 12 से 18 जून की अवधि में ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके अनुक्रम में जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम गौरेला में 12 जून, ग्राम सकरा में 13 जून तथा ग्राम परसवार में 17 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम खोड़री नं. 02 में 12 जून, ग्राम बदरा में 13 जून तथा ग्राम चपानी में 17 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम कोठी में 12 जून, ग्राम निगवानी में 13 जून तथा ग्राम बैहाटोला में 17 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम खजुरवार में 12 जून, ग्राम भवनीभावर में 13 जून तथा राजेन्द्रग्राम में 17 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 

इसी प्रकार नगरपालिका परिषद कार्यालय अनूपपुर के भवन, नगर परिषद कार्यालय जैतहरी के ऑडिटोरियम हॉल तथा नगर परिषद कार्यालय बरगवां (अमलाई) के भवन में 12 जून, नगरपालिका परिषद कार्यालय पसान के भवन तथा पुराना नगर परिषद कार्यालय परिसर वार्ड नंबर 11 अमरकंटक में 13 जून एवं सामुदायिक भवन वार्ड नं. 09 बिजुरी, अटल चौपाटी वार्ड नंबर 01 कोतमा, नगर परिषद कार्यालय डोला के भवन, नगर परिषद कार्यालय डूमरकछार के भवन तथा नगर परिषद कार्यालय बनगवॉ (राजनगर) के भवन में 17 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment