ग्राम कोटमी अहिरान मोहल्ला में लो-वोल्टेज से हाल बेहाल, पंखे-बल्ब बेअसर, प्रशासन की उदासीनता से भड़के लोग

---Advertisement---

ग्राम कोटमी अहिरान मोहल्ला में लो-वोल्टेज से हाल बेहाल, पंखे-बल्ब बेअसर, प्रशासन की उदासीनता से भड़के लोग

कोतमा ग्राम कोटमी अहिरान मोहल्ला में बिजली संकट विकराल रूप धारण कर चुका है। पिछले कई दिनों से लगातार बिजली खराबी और लो-वोल्टेज की समस्या ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। घरों में पंखे, बल्ब, और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। कभी तार खराब होने की वजह से बिजली गुल रहती है, तो कभी इतना कम वोल्टेज आता है कि पंखे की गति तक न के बराबर हो जाती है। कई प्रभावित उपभोक्ताओं ने कई बार क्षेत्रीय लाइनमैन को शिकायत की, लेकिन उनके द्वारा कोई गंभीर सुधार नहीं किया जा रहा है। बार-बार सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा टालमटोल की जा रही है, और समस्या जस की तस बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment