घर को बना रखा था अवैध शराब का अड्डा

---Advertisement---

 

 

चिरमिरी पुलिस ने 49 लीटर महुआ शराब के साथ युवक को पकड़ा

 

चिरमिरी। नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए चिरमिरी पुलिस ने आमानाला गोदरीपारा क्षेत्र में कार्यवाही कर घर से बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जिले में अवैध शराब बिक्री और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चिरमिरी थाना क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आमानाला गोदरीपारा निवासी अंकित कुमार उर्फ शन्नी अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के आंगन में रखी बोरियों से 49 पाउच महुआ शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 49 लीटर बताई गई जिसकी कीमत करीब 9 हजार 800 रुपये आंकी गई है।

मामले में पुलिस ने आरोपी अंकित कुमार उर्फ शन्नी उम्र 26 वर्ष पिता स्व. राजेन्द्र सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 34 आमानाला गोदरीपारा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना चिरमिरी में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की गई है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह सहित सउनि नईम खान, पीएसआई जिज्ञासा यादव, पीएसआई अंजना ठाकुर और पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। चिरमिरी पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 29, 2026

July 29, 2026

July 29, 2026

July 29, 2026

July 29, 2026

July 29, 2026

Leave a Comment