गांधी जयंती पर जिले भर में आयोजित हुई ग्राम सभाऐ

---Advertisement---
  • वाटरशेड ग्रामों में रिफॉर्म उत्सव का हुआ आयोजन

अनूपपुर ,2 अक्टूबर 2026/ महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर के अवसर पर आज जिले भर में विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया साथ ही स्वच्छता ही सेवा तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटरशेड) के तहत रिफॉर्म उत्सव के आयोजन किए गए वाटर शेड परियोजना के अंतर्गत पुष्पराजगढ़ के लाभान्वित हितग्राही किसानों द्वारा ग्राम पंचायत में हुए जल संरक्षण के लाभों पर विचार रखे गए साथ ही आजीविका गतिविधियों के लाभ तथा कृषि उत्पादन प्रणाली गतिविधियों से उत्पादकता में वृद्धि पर चर्चा हुई इस अवसर पर जल संरक्षण की शपथ भी ली गई।
ग्राम सभा में जिला स्तर से नोडल अधिकारी श्री राजेंद्र कौसरिया तथा विकासखंड नोडल अधिकारी जनपद सीईओ पुष्पराजगढ़ श्री हरिश्चंद्र द्विवेदी, तथा वाटरशेड परियोजना स्तरीय नोडल अधिकारी सहित स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच ,सचिव हितग्राही किसान तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment