एसईसीएल नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य समापन

---Advertisement---

एसईसीएल नारी राग-रंग महोत्सव 2026 का भव्य समापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा मंच, महिलाओं की प्रतिभा को मिला नया आयाम

बिलासपुर। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘एसईसीएल नारी राग-रंग महोत्सव 2026’ का शनिवार को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में उत्साहपूर्ण एवं भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं की प्रतिभा, सृजनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। समापन समारोह में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास सहित महिला मंडल की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

महोत्सव के दूसरे दिन समूह गायन, समूह नृत्य, स्टैंड-अप कॉमेडी, मिमिक्री तथा नाटक एवं स्किट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का वातावरण बनाए रखा।

अपने संबोधन में हरीश दुहन ने कहा कि नारी राग-रंग महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं के भीतर छिपी प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। प्रतिभागियों के उत्साह, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रस्तुतियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यह पहल अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी महिलाओं की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।

समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में योगदान देने वाले निर्णायकों का भी सम्मान किया गया। श्रद्धा महिला मंडल की ओर से आयोजित यह महोत्सव महिलाओं के आत्मविश्वास, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी आयोजन साबित हुआ।

दो दिवसीय इस महोत्सव ने महिलाओं को अपनी कला, प्रतिभा और सृजनशीलता प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया। आयोजन के सफल समापन पर प्रतिभागियों और उपस्थितजनों ने श्रद्धा महिला मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 24, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

Leave a Comment