एसईसीएल मुख्यालय में गूंजा योग का उत्साह, “योगा चिट चैलेंज” में कर्मचारियों ने दिखाया जोश

---Advertisement---

एसईसीएल मुख्यालय में गूंजा योग का उत्साह, “योगा चिट चैलेंज” में कर्मचारियों ने दिखाया जोश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित हुई अनोखी गतिविधि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में गुरुवार को “योगा चिट चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस अभिनव आयोजन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए योग के प्रति अपनी जागरूकता और उत्साह का परिचय दिया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” को केंद्र में रखकर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योगा चिट बॉक्स से पर्चियां निकालकर उनमें दिए गए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग से जुड़ी चुनौतियों को सफलतापूर्वक पूरा किया। कार्यक्रम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक प्रीतपाल सिंह गुंबर द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की सही विधियों का अभ्यास कराया तथा योग से मिलने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है।

योग प्रशिक्षक ने सभी प्रतिभागियों से योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

एसईसीएल प्रबंधन द्वारा आयोजित इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण तैयार करना तथा योग के माध्यम से बेहतर जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को आकर्षक गुडीज़ प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

उल्लेखनीय है कि एसईसीएल योग महोत्सव 2026 के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में योग आधारित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के बीच योग के महत्व को बढ़ावा देने के साथ स्वस्थ एवं सुखी जीवन का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

June 18, 2026

Leave a Comment