एसईसीएल मुख्यालय में भावभीनी विदाई समारोह सेवानिवृत्त 10 कर्मियों को सम्मानपूर्वक दी विदाई, शाल-श्रीफल व समस्त भुगतान चेक सौंपकर जताया आभार

---Advertisement---

एसईसीएल मुख्यालय में भावभीनी विदाई समारोह

सेवानिवृत्त 10 कर्मियों को सम्मानपूर्वक दी विदाई, शाल-श्रीफल व समस्त भुगतान चेक सौंपकर जताया आभार

बिलासपुर, 30 अप्रैल 2026।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय बिलासपुर में गुरुवार को सेवानिवृत्त होने वाले 10 कर्मियों के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष एवं प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त देयकों का चेक प्रदान किया गया तथा उनके दीर्घ सेवाकाल के योगदान को स्मरण करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन) , निदेशक (एचआर) , सीवीओ , निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) , विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह में जिन 10 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई, उनमें श्री चन्द्रमोहन वर्मा (महाप्रबंधक, सिविल/सीएसआर), श्री एस.के. महापात्रा (मुख्य प्रबंधक, खनन/मासंवि), श्री संजय दास (प्रबंधक, सर्वे/योजना परियोजना), श्री श्याम बोरकर (सहायक अभियंता, नगर प्रशासन), श्री पुरुषोत्तम लाल साहू (असिस्टेंट सुपरवाइजर, ई/टी), श्री व्ही. नागेश (फोरमेन इंचार्ज, नगर प्रशासन), श्री संतोष कुमार मेश्राम (असिस्टेंट सुपरवाइजर, नगर प्रशासन), श्री दल बहादुर गुरुंग (सीनियर डुप्लीकेटिंग ऑपरेटर, सीएमडी सचिवालय), श्री बैकुंठ महानंदा (सामान्य सहायक श्रेणी-4, वसंत विहार डिस्पेंसरी) तथा श्री भोला प्रसाद (सुरक्षा प्रहरी) शामिल रहे।

इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि एसईसीएल की निरंतर प्रगति और उपलब्धियों के पीछे कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और कार्यकुशलता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्षों तक संगठन को अपनी सेवाएं देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के योगदान को सदैव सम्मान और स्मरण के साथ याद किया जाएगा। प्रबंधन ने सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल पारिवारिक जीवन की कामना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसईसीएल केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि परिवार की तरह है, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने सदैव कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया। यहां कार्य संस्कृति सहयोग, समर्पण और आत्मीयता पर आधारित रही, जिसके कारण लंबे सेवाकाल का अनुभव सदैव स्मरणीय रहेगा।

समारोह का संचालन प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने प्रभावी एवं गरिमामय ढंग से किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय व सेवायात्रा का वाचन कर कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणादायी स्वर प्रदान किया।

गरिमा, सम्मान और आत्मीयता से परिपूर्ण यह समारोह एसईसीएल परिवार की सुदृढ़ कार्यसंस्कृति, मानवीय संवेदनाओं और कर्मियों के प्रति सम्मान भाव का सशक्त उदाहरण बन गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 30, 2026

April 30, 2026

April 30, 2026

April 30, 2026

April 30, 2026

April 30, 2026

Leave a Comment