एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में निःशुल्क कार्डियक हेल्थ कैंप आयोजित, 154 मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्श
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय (एनएससी), जयंत में शुक्रवार को निःशुल्क कार्डियक हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव राठी एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने कुल 154 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
शिविर का शुभारंभ एनसीएल के प्रमुख, चिकित्सा सेवाएं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रभारी), एनएससी, विभिन्न विभागाध्यक्षों, जेसीसी प्रतिनिधियों एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति में हुआ।
शिविर के दौरान मरीजों की हृदय संबंधी समस्याओं की जांच, स्वास्थ्य स्थिति का आकलन तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। साथ ही, हृदय रोगों से बचाव, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।













































