एमसीबी जिले को मिली ऐतिहासिक सौगात 40 वर्षों बाद बनीं 5 नई सहकारी समितियां स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का प्रयास लाया रंग

---Advertisement---

 

 

एमसीबी। जिले के किसानों के लिये एक लंबे इंतजार का सुखद अंत हुआ है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से करीब 40 वर्षों बाद जिले में 5 नई प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समितियों का गठन कर उन्हें विधिवत शुरू किया गया है। यह कदम क्षेत्र के किसानों के लिये बड़ी राहत और कृषि व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

*मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल शुभारंभ*

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ डिजिटल माध्यम से राज्यभर की 515 नई समितियों का एक साथ वर्चुअल उद्घाटन किया। इसी क्रम में एमसीबी जिले की 5 समितियां बरदर, रतनपुर, सिंघत, बंजी और कुंवारपुर का भी शुभारंभ हुआ। ग्रामीणों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से इस ऐतिहासिक पल को लाइव देखा।

 

*किसानों को मिलेगी बड़ी राहत*

 

अब तक विकासखंड खड़गवां में केवल खड़गवां और कोड़ा में ही समितियां संचालित हो रही थीं जिससे किसानों को काफी दूरी तय करनी पड़ती थी और कई बार लंबी कतारों का सामना करना पड़ता था। नई समितियों के शुरू होने से

खाद और बीज की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित होगी। धान खरीदी केंद्रों तक लंबी दूरी तय करने की समस्या कम होगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ आसानी से मिलेगा और किसानों को बिना ब्याज के केसीसी ऋण सुलभ होगा।

 

*ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव जैसा माहौल*

 

नई समितियों के गठन से ग्रामीणों और किसानों में खुशी की लहर देखी गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस पहल का स्वागत किया और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह पहल ना केवल किसानों की सुविधाओं को बढ़ायेगी बल्कि कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

Leave a Comment