- सेवा मेरा योगदान के तहत ग्राम पंचायत एवं जनपद स्तरीय जल स्रोतों के साफ सफाई एवं जल संरक्षण के आयोजित हुए कार्यक्रम
अनूपपुर,5 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत जल संरक्षण,जल स्रोतों की साफ सफाई के कार्यक्रम आज जिले के कलेक्टर श्री रत्नाकर झा व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन मे जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत दुलहरा के दूल्हा तालाब, जनपद अनूपपुर के शासकीय तालाब मौहाराटोला ग्राम पंचायत दैखल, जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत बेनीबहरा के झुरखी तालाब जलसार, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत जीलंग के अमृतसरोवर में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर जन प्रतिनिधि स्थानीय नागरिक,महिलाएं एवं युवा, बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत दुलहरा के दूल्हा तालाब मे के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल शामिल हुए।
उन्होंने इस अवसर स्वच्छता श्रमदान के साथ ही पौधारोपण कर ग्रामीणों को जल संरक्षण तथा स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री राजीव सिंह, सरपंच श्री राम चरण कोल, वीबी जी राम जी योजना के जिला परियोजना अधिकारी दीपक उरमलिया सहित जनप्रतिनिधि गण एवं स्थानीय नागरिको ने सहभागिता की।
सेवा मेरा योगदान के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायत के जल स्रोतों के साफ सफाई गतिविधि का कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों नागरिकों की सहभागिता से आयोजित किया गया।



































































