धार की महिलाओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां, विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियां

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार – इंदौर के जाल सभागृह में राष्ट्रीय एवं महिला मध्यांचल महासमिति का भव्य शपथ-विधि समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में संगठन की राष्ट्रीय एवं विभिन्न समितियों की कार्यकारिणी का गठन करते हुए कई महिलाओं को महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान धार जिले की महिलाओं को भी संगठन में महत्वपूर्ण स्थान मिला, जिससे जिले का गौरव बढ़ा है ।

कार्यक्रम में नीता झांझरी को उनका समाजिक कार्यों के प्रति समर्पण देखकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में और उषा गंगवाल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है । वही आशा बड़जात्या को स्वास्थ्य मंत्री,शिवानी रावका को कार्यकारिणी सदस्य, पदमा गंगवाल को धार जिले का शिक्षक प्रशिक्षण मंत्री, अभिलाषा गोधा को पर्यावरण मंत्री, शोभा टोंग्या को पर्यावरण मंत्री नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। शपथ-विधि समारोह में महिलाओं की संगठनात्मक भागीदारी, सामाजिक गतिविधियों, धार्मिक आयोजनों तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प पर जोर दिया गया।

धार जिले की महिलाओं को राष्ट्रीय एवं संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारीहै मिलने से समाजजनों में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment