ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला प्रभारी सुभाष कोठारी की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती की अनुमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
जिला उपाध्यक्ष आजाद चौहान, कमल पटेल, सुभाष पालोत्रा, राजेश बैरागी, पुरुषोत्तम चौहान एवं मुन्नालाल भायल बनाए गए। जिला मंत्री रवि चौधरी, दीपक वीर, नारायण चौधरी, दिनेश केलवा, प्रकाश सेकवाडिया एवं जीतू जाट बने। कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, सह कोषाध्यक्ष राजू पाटीदार व मोहन दास बैरागी, कार्यालय मंत्री शैलेश बिजवा व सह मंत्री अशोक मीणा बनाए गए।
मीडिया प्रभारी खेमचंद जायसवाल, नीति एवं शोध प्रभारी झमक लाल चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी चिंटू पाटीदार, सह प्रभारी अनिकेत राठौर, प्रशिक्षण प्रभारी सांवरिया चौधरी, मन की बात प्रभारी राजा चौहान, सह प्रभारी ओ.पी. राठौर, आईटी प्रभारी यज्ञेश यादव, सह प्रभारी दीपक शर्मा सुतार, हितग्राही प्रभारी मनीष साधु, सामाजिक संपर्क प्रभारी सुनील जाट, सह प्रभारी शिवनारायण चौधरी, लाभार्थी प्रभारी अमृत जाट एवं शासन की योजना प्रचार-प्रसार प्रमुख मुकेश पाटीदार बनाए गए।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।










































