छत्तीसगढ़ ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब पर वेंकटनगर पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक समेत शराब जब्त

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब पर वेंकटनगर पुलिस का शिकंजा, दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक समेत शराब जब्त

अनूपपुर। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी वेंकटनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17.64 लीटर अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जैतहरी अमर वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

21 जून 2026 को कस्बा भ्रमण के दौरान वेंकटनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लाल-काले रंग की टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल क्रमांक CG10 AM 2681 से बोरी में अंग्रेजी शराब भरकर अनूपपुर से खोड़री-सिंघौरा मार्ग होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम सिंहपुर मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन को रोका और जांच की।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अमृतलाल अगरिया एवं दीपक प्रसाद अगरिया निवासी धौरामुड़ा, देवरगांव, थाना गौरेला जिला जीपीएम (छत्तीसगढ़) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके पास रखी प्लास्टिक की बोरी से गोवा व्हिस्की की 98 सीलबंद शीशियां बरामद हुईं। जब्त शराब की कुल मात्रा 17.64 लीटर एवं कीमत 13 हजार 230 रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस स्टार सिटी प्लस मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपए है, को भी जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी वेंकटनगर उप निरीक्षक प्रवीण कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार अहिरवार, आरक्षक विजय टाटू एवं सोनू पर्ते ने सक्रियता और सतर्कता के साथ कार्रवाई को सफल बनाया।

अवैध शराब के विरुद्ध वेंकटनगर पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप की स्थिति है तथा पुलिस द्वारा ऐसे अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 22, 2026

June 22, 2026

June 22, 2026

June 22, 2026

June 22, 2026

June 22, 2026

Leave a Comment