छठ पूजा समिति जमुना कॉलरी का गठन, लाल बहादुर जायसवाल बने अध्यक्ष
पदाधिकारियों एवं संरक्षकों की जिम्मेदारी तय, आपसी सहयोग से भव्य आयोजन की तैयारी
जमुना कोतमा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर जमुना कॉलरी में छठ पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से लाल बहादुर जायसवाल को समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों, संरक्षकों एवं सदस्यों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं
नवगठित समिति में लाल जी, अमित सिंह, सुधीर सिंह एवं मनोज सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। रामनुज सिंह को सचिव, चण्डीकांत झा को सह-सचिव, ललन सिंह को कोषाध्यक्ष तथा रुद्र सिंह को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है
संरक्षक मंडल में शामिल सदस्य
समिति के संरक्षक मंडल में रामअवध सिंह, उदय प्रताप सिंह, अनिल श्रीवास्तव, राकेश सिंह, जेपी मंडल, उदय सिंह, दिलीप झा, कमलेश सिंह, बृजेश सिंह, सुशील पौद्दार, नारायण सिंह, राजेश झा एवं धनंजय सिंह को शामिल किया गया है
समिति के सदस्य
सदस्य के रूप में संदीप कुमार, अंकुर सिंह, कारू पासवान, विकास जायसवाल, राकेश निषाद, सुलाब सिंह, अजय यादव (वार्ड क्रमांक 02), रूपेश सिंह, अमित कुमार, मोहित कुमार, रवि सिंह एवं विकेश कुमार को शामिल किया गया है
समिति का उद्देश्य आपसी सहयोग, समर्पण एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से छठ महापर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न कराना है नवगठित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की बात कही






































































