बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर छापा, 4.32 लाख का मशरूका जब्त

---Advertisement---

बिजुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर छापा, 4.32 लाख का मशरूका जब्त

चार जुआरी गिरफ्तार, छह नामजद आरोपी फरार; थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की कार्रवाई

बिजुरी। अनूपपुर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बिजुरी पुलिस ने भाटाडांड के जंगल में पेड़ के नीचे संचालित जुए के फड़ पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से चार जुआरियों को पकड़ा, जबकि छह नामजद आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित कुल 4 लाख 32 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अंकित सोनी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 1 नवंबर 2026 को बिजुरी पुलिस को भाटाडांड के जंगल में पेड़ के नीचे जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए जुए के फड़ पर रेड कार्रवाई की।

चार आरोपी पकड़े गए, छह हुए फरार

पुलिस ने मौके से रामबालक साहू (52) निवासी लोहसरा, भागबली सिंह गोंड (32) निवासी डोंगरिया छोट, अनिल कुमार केवट (38) निवासी पथरौड़ी थाना कोतमा तथा पंकज कुमार चंद्रा (22) निवासी सोमनाटोला को पकड़ा।

वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान छह नामजद आरोपी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शमी निवासी लोहसरा, अंकित मिश्रा निवासी भगता, उमाकांत केवट उर्फ लाला केवट निवासी लोहसरा, पीतांबर साहू उर्फ राजा निवासी लोहसरा, शिवदयाल महरा उर्फ बोड्डा निवासी लोहसरा तथा रामकुमार महरा निवासी सोमनाटोला फरार हो गए।

4.32 लाख रुपये का मशरूका जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपये नगद, ताश की तीन गड्डियां, एक बोरी, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा सात मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त मशरूके में सात मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये और दो मोबाइल की कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है। इस प्रकार कुल जब्ती की कीमत 4 लाख 32 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह की नेतृत्वकारी भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित जुए के फड़ का पर्दाफाश किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, लक्ष्मण डांगी, विश्वजीत मिश्रा, राकेश चौहान, राजदेव सिंह एवं करमजीत सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जंगल जैसे स्थान पर संचालित जुए के फड़ पर की गई इस कार्रवाई को बिजुरी पुलिस की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस की ओर से फरार आरोपियों के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 2, 2026

November 2, 2026

November 2, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

Leave a Comment