छह महीने बाद मिली नाबालिग बालिका, भालूमाड़ा पुलिस ने परिजनों को सौंपा

---Advertisement---

छह महीने बाद मिली नाबालिग बालिका, भालूमाड़ा पुलिस ने परिजनों को सौंपा

स्कूल में रिजल्ट लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी, पयारी नंबर-2 से दस्तयाब

भालूमाड़ा। थाना भालूमाड़ा पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए करीब छह माह से लापता नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों को राहत मिली है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना भालूमाड़ा पुलिस द्वारा अपहृत एवं गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में थाना भालूमाड़ा में दर्ज अपराध क्रमांक 105/2026, धारा 137(2) बीएनएस के मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 वर्ष 8 माह की अपहृत बालिका, जिसका नाम पुलिस द्वारा परिवर्तित रखा गया है, को दस्तयाब कर लिया।

पुलिस के मुताबिक बालिका 26 मार्च 2026 को घर से अनूपपुर स्थित स्कूल में रिजल्ट लेने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। प्रकरण दर्ज कर पुलिस लगातार बालिका की तलाश में जुटी हुई थी।

लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम को बालिका के ग्राम पयारी नंबर-2 में होने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बालिका को दस्तयाब किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई से लंबे समय से बालिका की तलाश कर रहे परिजनों को राहत मिली। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।

कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भालूमाड़ा निरीक्षक राधिका भगत के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक कमलेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक मोहित राणा एवं महिला आरक्षक ज्योति मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment