शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया कार चालक, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हुई कार्यवाही

---Advertisement---

शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया कार चालक, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हुई कार्यवाही

न्यायालय ने लगाया जुर्माना

चिरमिरी। यातायात नियमों के उल्लंघन और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी अभियान के तहत चिरमिरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में कार चलाते एक युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की है। प्रकरण में न्यायालय द्वारा भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2026 को थाना चिरमिरी क्षेत्र में यातायात नियमों की जांच के दौरान सुशांत खटीक पिता गंगा राम खटीक उम्र 25 वर्ष निवासी बड़ी बाजार थाना चिरमिरी को कार चलाते हुए पकड़ा गया। जांच में उसके शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई

चिरमिरी पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में वाहन चलाना सड़क सुरक्षा के लिये गंभीर खतरा है। ऐसे वाहन चालकों की लापरवाही से ना केवल उनकी स्वयं की जान जोखिम में पड़ती है बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन पर भी खतरा उत्पन्न होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा और संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे यातायात सुरक्षा अभियान के तहत की गई। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक वासुदेव परगनिहा, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक विजय गोंड, त्रिलोक साहू सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एमसीबी जिला पुलिस की अपील

एमसीबी जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर किसी भी स्थिति में वाहन ना चलायें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी और प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जा सकता है। पुलिस ने नागरिकों से स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment