ब्रेकिंग न्यूज सीधी से  अमित पांडेय की रिपोर्ट  टिकरी-सीधी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, चालक की मौके पर मौत

---Advertisement---

 

मध्यप्रदेश के सीधी जिला से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। टिकरी-सीधी मुख्य मार्ग पर आज एक भीषण दुर्घटना में एक वल्कर (भारी वाहन) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार और संकीर्ण सड़क इस हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि टिकरी-सीधी मार्ग पर भारी वाहनों का लगातार दबाव बना रहता है, लेकिन सड़क की चौड़ाई बेहद कम होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आज का हादसा भी इसी लापरवाही और बदहाल सड़क व्यवस्था की भेंट चढ़ गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को कई बार इस मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

बड़ा सवाल:

आखिर कब जागेगा प्रशासन?

कब तक यूं ही संकीर्ण सड़कों पर होती रहेंगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

September 21, 2026

Leave a Comment