बिजुरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन दुकानों से 14 हजार रुपये के पटाखे जब्त

---Advertisement---

बिजुरी। दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ बिजुरी पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग दुकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने बिना लाइसेंस लापरवाहीपूर्वक रखे गए विभिन्न प्रकार के विस्फोटक पटाखों को जब्त कर तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 288 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 14 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अंकित सोनी के निर्देश तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ऐसे स्थानों की जांच की, जहां बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए पटाखों का भंडारण एवं बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी।

  • पहली कार्रवाई में 4 हजार रुपये के पटाखे जब्त

6 नवंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भगता निवासी सुजीत कुमार गुप्ता अपनी किराना दुकान में बिना वैध अनुज्ञप्ति के विभिन्न प्रकार के विस्फोटक पटाखे रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान पहुंचकर निरीक्षण किया। दुकान में एक कार्टून के अंदर विभिन्न प्रकार के पटाखे रखे मिले।

पुलिस द्वारा लाइसेंस के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने लाइसेंस नहीं होना बताया। इसके बाद पुलिस ने छोटी ऊनी बम, टिकिया, फुलझड़ी, रस्सी पटाखा, अनारदान, रॉकेट पटाखा, बुलेट बम सहित अन्य खुले पटाखे जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी सुजीत कुमार गुप्ता के खिलाफ धारा 288 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

  • दूसरी कार्रवाई में 5,500 रुपये के पटाखे बरामद

7 नवंबर को बिजुरी कस्बे में ही पुलिस को सूचना मिली कि बहेराबांध निवासी सुरेश कुमार सोनी अपनी किराना दुकान के सामने बिना अनुमति के पटाखे रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान दुकान के सामने एक कार्टून में विभिन्न प्रकार के पटाखे बिक्री के लिए रखे मिले। लाइसेंस के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने कोई लाइसेंस नहीं होना बताया। पुलिस ने अनार बम, टाइगर बम, मैजिक बम, चकरी, फुलझड़ी, किंग कोबरा, बड़े पटाखे, बेबी रॉकेट, मुर्गा पटाखा, मिक्की मैजिक, टिकिया, टिकटॉक पटाखा, मेगा ब्लास्ट, लेपर्ड किंग तथा रोल कैप्स सहित बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए।

जब्त पटाखों की कीमत करीब 5,500 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार सोनी के खिलाफ धारा 288 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

  • तीसरी कार्रवाई में 4,500 रुपये के पटाखे जब्त

इसी दिन बहेराबांध क्षेत्र में पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई करते हुए लूमन सिंह गोंड की किराना दुकान के सामने से अवैध रूप से रखे पटाखे जब्त किए। पुलिस के अनुसार आरोपी बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री कर रहा था।

जांच के दौरान टाइगर बम, फुलझड़ी, मुर्गा बम, छोटे-बड़े पटाखे, किंग कोबरा मिर्ची पटाखा, ग्रीन कैप्स, लेपर्ड पटाखा, रॉकेट बम, फोटो फ्लैश, मेगा ब्लास्ट, चकरी, मैजिक पटाखा तथा रोल कैप्स टिकिया सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। पुलिस ने करीब 4,500 रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए।

इस मामले में भी धारा 288 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

  • थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई

बिजुरी पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। दीपावली के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना सुरक्षा इंतजाम और बिना लाइसेंस विस्फोटक पटाखों का भंडारण गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास सिंह की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस टीम ने समय पर सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों से कुल 14 हजार रुपये के पटाखे जब्त किए और संबंधित आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 9, 2026

November 9, 2026

November 9, 2026

November 9, 2026

November 9, 2026

November 9, 2026

Leave a Comment