- 151 दीपों से जगमगाया तीर्थ परिसर , संध्या को हुई भव्य महाआरती
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित दिगंबर जैन सर्वोदय तीर्थ क्षेत्र में सोमवार 9 नवंबर 2026 को कार्तिक अमावस्या के पावन अवसर पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर भगवान आदिनाथ एवं महावीर स्वामी की प्रतिमाओं की शांतिधारा , विधान , पूजन-अर्चन एवं आरती विधि-विधान से संपन्न हुई । श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित कर सुख-शांति एवं विश्व कल्याण की कामना की ।
महोत्सव के दौरान 151 दीप प्रज्वलित किए गए जिससे पूरा तीर्थ परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा । संध्या बेला में भगवान महावीर स्वामी की भव्य महाआरती आयोजित हुई जिसमें सकल जैन समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की ।
कार्यक्रम में सुनील जैन बाबा , देवेंद्र जैन चिन्नू , आदित्य जैन , अनुज जैन , राकेश जैन , नीलेश जैन , वीरेंद्र जैन , प्रकाश चंद जैन , पुनीत जैन , सोनू जैन , मोनू जैन सहित जैन समाज के अनेक पुरुष , महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर सभी ने भगवान महावीर के अहिंसा , सत्य , अपरिग्रह एवं संयम के संदेश को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया ।




























