बारिश ने खोली प्रधानमंत्री सड़क निर्माण की पोल, गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग

---Advertisement---

बारिश ने खोली प्रधानमंत्री सड़क निर्माण की पोल, गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग

कोतमा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई कोतमा से बंजारी तिराहा होते हुए लामा टोला पहुंच मार्ग की हालत बारिश के मौसम में बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें कई गड्ढे करीब 10 फीट तक लंबे-चौड़े बताए जा रहे हैं। जर्जर सड़क के कारण राहगीरों, छोटे वाहन चालकों और स्कूली छात्र-छात्राओं को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते बारिश शुरू होते ही सड़क की बदहाली सामने आने लगी। ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब दो वर्षों से इस मार्ग का मरम्मत नहीं कराया गया है। लगातार सड़क सुधार की मांग के बावजूद अब तक विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की हालत खराब:ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से आर्या प्लांट में आने-जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही होती है। फ्लाई ऐश से भरे भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण सड़क पर दबाव बढ़ गया है और सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा सड़क के रखरखाव की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

पिछले दो माह से बारिश के कारण छोटे वाहन चालकों और ऑटो चालकों को इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करना पड़ रहा है।

दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ता है मार्ग: कोतमा से लामा टोला जाने वाला यह मार्ग आसपास के दर्जनभर से अधिक गांवों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ग्रामीणों के मुताबिक दिनभर इस मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment