अवैध उगाही के लिए गुंडागर्दी और मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार अनूपपुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

---Advertisement---

अवैध उगाही के लिए गुंडागर्दी और मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अनूपपुर में अवैध उगाही के लिए गुंडागर्दी और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ सिंह मरकाम तथा एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे फरियादी अभिजीत सिंह (34) निवासी वार्ड क्रमांक 14 आरसीएम रोड अनूपपुर के साथ अनीश पटेल, शिब्बू पटेल निवासी ग्राम कोड़ा, मुकेश पटेल निवासी मेड़ियारास और गंगाराम पटेल निवासी वार्ड क्रमांक 15 बस्ती हाल ग्राम दमना द्वारा अवैध उगाही के उद्देश्य से गुंडागर्दी करते हुए मारपीट की गई। इस मामले में कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 176/26 धारा 119(1), 296बी, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी दिन देर रात करीब 11:30 बजे चेतना नगर निवासी अमित कुमार शुक्ला (40) के साथ भी इन्हीं आरोपियों ने अवैध उगाही के लिए गुंडागर्दी और मारपीट की। इस घटना की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 175/26 धारा 119(1), 296बी, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण दर्ज होने के बाद टीआई अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिब्बू पटेल (30) निवासी ग्राम कोड़ा तथा मुकेश पटेल (31) निवासी ग्राम मेड़ियारास थाना चचाई को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment