अवैध रेत उत्खनन पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई ट्रैक्टर-ट्राली सहित रेत जब्त, आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

अवैध रेत उत्खनन पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
ट्रैक्टर-ट्राली सहित रेत जब्त, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने ग्राम लखनपुर में छापामार कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध रूप से उत्खनन कर ले जाई जा रही रेत को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम और एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में अवैध खनन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार दोपहर थाना कोतवाली प्रभारी अरविन्द जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम लखनपुर क्षेत्र में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान सहायक उपनिरीक्षक गोविन्द प्रसाद पनिका एवं आरक्षक अमित मरावी की टीम ने नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर में ट्राली भरकर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए चालक को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में चालक की पहचान अभिषेक पटेल (25 वर्ष) निवासी ग्राम लखनपुर, थाना कोतवाली अनूपपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 190/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(5), 3(5), खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 77/177 एवं 130(3)/177 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

कार्रवाई के दौरान अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 3 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment