अनूपपुर में पासपोर्ट त्रुटि से युवक परेशान, 2016 की गलती का खामियाजा भुगत रहा आवेदक

---Advertisement---

लहरपुर / अनूपपुर (म.प्र.)* – जिले के वार्ड नं. 11, क्योटार नया टोला, पोस्ट लहरपुर, तहसील जैतहरी निवासी मूलचन्द राठौर पिता नत्थूलाल राठौर पासपोर्ट में नाम की त्रुटि के कारण पिछले कई महीनों से परेशान हैं।

मूलचन्द ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में पासपोर्ट कार्यालय भोपाल से अपना पासपोर्ट बनवाया था। उस समय उन्होंने आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड और 10वीं की अंकसूची सहित सभी प्रमाणित दस्तावेज जमा किए थे। उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उनका पासपोर्ट जारी किया गया था।

आरोप है कि पासपोर्ट बनाते समय विभाग की लापरवाही से उनके माता-पिता के नाम गलत दर्ज कर दिए गए।

*गलत नाम – सही नाम*
*NATTHOOLAL – NATTHU LAL*
*KHELNI BAI – KHELANI BAI*

अब वर्ष 2026 में जब वे अपने 2016 के पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने पासपोर्ट ऑफिस शहडोल पहुंचे, तो वहीं पुराने सही दस्तावेज पेश करने पर भी उन्हें त्रुटि सुधार के नाम पर रोका जा रहा है। मूलचन्द का कहना है कि दस्तावेज आज भी वही हैं जो 2016 में लगाए थे, लेकिन विभाग की पुरानी गलती का समाधान उन्हें भुगतना पड़ रहा है।

पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने CM हेल्पलाइन 181 पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि “यह विभाग हमारे दायरे में नहीं आता।”

इस त्रुटि के कारण उनके सभी कामों में बाधा उत्पन्न हो रही है। पीड़ित ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि दस्तावेजों के आधार पर उनके पासपोर्ट में पिता NATTHU LAL और माता KHELANI BAI के नाम में सुधार कर जल्द नवीनीकरण किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment