शिक्षा और संस्कारों की अलख जगाने वाली शिक्षिकाओं का सम्मान, नीरजा सिंह सहित तीन शिक्षाविदों को मिला सम्मान

---Advertisement---
  • भरतपुर के वनांचल में 26 वर्षों से शिक्षा की ज्योत जला रहा वंदना शिशु शिक्षा निकेतन, जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर निभा रहा सामाजिक दायित्व

मनेन्द्रगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, संस्कार और उत्कृष्ट योगदान देने वाली शिक्षिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संकल्प ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा मनेन्द्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में वंदना शिशु शिक्षा निकेतन की प्राचार्या नीरजा सिंह, लेक्चरर ऋचा सिंह और लेक्चरर फरहीन खान को सम्मानित किया गया। शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और शैक्षणिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के लिये उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
वनांचल क्षेत्र भरतपुर में शिक्षा की अलख जगा रहा वंदना शिशु शिक्षा निकेतन पिछले 26 वर्षों से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहा है। भखार विकास मंच द्वारा संचालित इस विद्यालय की पहचान शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास पर विशेष ध्यान देने वाली संस्था के रूप में बनी है। सीमित संसाधनों वाले क्षेत्र में विद्यालय का संचालन करते हुए संस्था ने शिक्षा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया है। विद्यालय में अनेक जरूरतमंद और गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी उपलब्ध कराई जाती है।

बच्चों के भविष्य को संवारना ही जीवन का उद्देश्य

विद्यालय की नींव रखने वाली प्राचार्या नीरजा सिंह का कहना है कि उनका पूरा जीवन विद्यालय और बच्चों के भविष्य को संवारने के लिये समर्पित है। उनके लिये शिक्षण केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज निर्माण का माध्यम है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ उन्हें संस्कारवान, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना ही विद्यालय की प्राथमिकता रही है।
पिछले ढाई दशक से अधिक समय से विद्यालय ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। आर्थिक कठिनाइयों के कारण शिक्षा से वंचित होने की आशंका वाले बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देना संस्था के सामाजिक सरोकारों को दर्शाता है। विद्यालय का प्रयास है कि क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलें और वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को मिली पहचान

मनेन्द्रगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं प्राचार्य तथा जिला शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव सहित शिक्षा जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों के कार्यों को सम्मानित किया गया।

वंदना शिशु शिक्षा निकेतन की प्राचार्या नीरजा सिंह, लेक्चरार ऋचा सिंह और लेक्चरार फरहीन खान का सम्मान विद्यालय परिवार के लिये गौरव का विषय है। यह सम्मान ना केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की पहचान है बल्कि वनांचल क्षेत्र में शिक्षा और संस्कारों के प्रसार के लिये किये जा रहे कार्यों को भी प्रोत्साहित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment