अनूपपुर जिले के धुर्वासिन कोटमी परासी होकर जाने वाली PWD की सड़क (उखड़ी रोड) इन दिनों आमजन के लिए अजीबोगरीब मुसीबत बनी हुई है। यहां की हालत यह है कि सड़क से धुएं की तरह उड़ती धूल ने लोगों का सांस लेना भी मुहाल कर दिया है।
हम आपको बता दें कि ठेकेदार की मनमानी के चलते यह हालात पैदा हुए हैं। सड़क पर मिट्टी से लदे भारी ट्रैक्टर और ट्रक इस कदर गर्द उड़ा रहे हैं कि आसपास कुछ दिखना भी मुश्किल हो गया है। रोड पर मौजूद ऊबड़-खाबड़ गड्ढे और ऊपर से उड़ती धूल के कारण वाहन चालकों के लिए इस सड़क पर चलना दूभर हो गया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत करते हुए जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और धूल नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो यह समस्या गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है।





































