अनूपपुर ग्रामीण चचाई मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर ग्रामीण चचाई मंडल के मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अनूपपुर जिले की मंडल कार्यसमिति बैठक एवं 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन देवहरा उप कार्यालय में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक माननीय श्री रामलाल रौतेल जी तथा मुख्य वक्ता दादा श्री प्रभाकर सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ
इस अवसर पर मंडल प्रभारी श्रीमती पार्वती राठौर जी, जिला कार्यालय मंत्री श्रीमती चन्द्रिका द्विवेदी जी, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री राकेश तिवारी जी, श्रीमती रश्मि खरे जी, श्रीमती ज्योति शर्मा जी, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री राज तिवारी जी, ब्रजेंद्र तिवारी,बद्रीश सिंह,एल्डर मैन सुभाष मिश्रा,पार्षद पवन चीनी , प्रीती साहू जी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनीष तिवारी एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री गंगा सिंह, बूथ अध्यक्ष सौरभ सिंह ,दशरथ नायक कमल ,प्रभाकर उर्मलिया,हरे कृष्ण सिंह,सुमित सिंह,संतोष बैगा,मंडल मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह,सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री श्री बद्रीश प्रताप सिंह जी द्वारा किया गया
अंत में मंडल अध्यक्ष श्री सत्यनारायण “फुक्कू” सोनी जी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया


































































