अमरकंटक के श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

---Advertisement---

अमरकंटक के श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

40 मरीजों ने लिया लाभ

संवाददाता / श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक / मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक के श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा संचालित श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में रविवार को प्रथम हॉस्पिटल बिलासपुर के संयुक्त सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया । शिविर में 40 मरीजों का पंजीयन कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया ।

आज के शिविर में डॉ. मनोज मौर्य , डॉ. संतोष कुमार तिवारी एवं डॉ. राजेश नंदानी ने अपनी सेवाएं दीं । विशेष रूप से लकवा एवं मिर्गी से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया गया । लैब जांच कार्य में राजेश कुमार तिवारी ने सहयोग किया ।

कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंधन्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में दूर-दराज से आए मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई । आश्रम द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम एवं द्वितीय रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं । श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय के राम सनेही नापित , सुखनंदन सिंह, दीपक चंद्रवंशी , ईश्वरी पेंद्रम ने सहयोग किया ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment