अब रात में नहीं चलेगी ओपनकास्ट खदान
राजनगर
एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के राजनगर खुली खदान परियोजना को डी जी एम एस जबलपुर ने सूर्यास्त से लेकर सूर्य उदय तक खदान चलने पर प्रतिबंध लगाया है
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनगर खुली खदान परियोजना में डी जी एम एस के निर्धारित मानकों से हॉल रोड और वर्किंग फेस में कम प्रकाश पर काम कराया जाने तथा जांच के समय किराए की डीजे लाइट कर धोखा देने की शिकायत पर प्रबंधन द्वारा स्थाई सुधार करने तक खान सुरक्षा निदेशक जबलपुर क्षेत्र द्वारा पत्र क्रमांक जबलपुर क्षेत्र/010501/उलंघन/2026/531 दिनांक03/09/2026 के परिपालन में राजनगर खुली खदान परियोजना के उप क्षेत्रीय प्रबंधक ने अपने पत्र क्रमांकsecl/sam/roc/cm/26/982 के माध्यम से तत्काल प्रभाव से सूर्यास्त के पश्चात समस्त उत्पादन कर बंद करने का आदेश किया है अब समस्त उत्पादन कर सूर्य उदय से लेकर सूर्यास्त तक ही किया जाएगा सूर्यास्त से लेकर सूर्य उदय तक कोई भी उत्पादन कार्य नहीं किया जाएगा जब तक की स्थाई व्यवस्था में सुधार नहीं कर लिया जाता
शिकायतकर्ता अख्तर जावेद उस्मानी प्रतिनिधि हिंद मजदूर सभा ने सुरक्षा सुरक्षा मनको से समझौते से विरोध करने की हैं मजदूर सभा की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बताया कि की हसदेव की खदानों में गंभीर चोट की रिपोर्ट डीजीएमएस को नहीं दी जाती है। ठेकेदारी मजदूरों को लगे चोट की रिपोर्ट भी नहीं कर रही है, डिप्लेयरिंग परमिशन का उल्लंघन किया जा रहा है जिसे हिंद मजदूर सभा सहन नहीं करेगा ऐसे प्रकरणों को सप्रमाण डी जी एमएस के समक्ष प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।


































































