आंगन मिलन में सजा जनहित का मंच, पोषण से लेकर वार्ड विकास तक हुई चर्चा

---Advertisement---

आंगन मिलन में सजा जनहित का मंच, पोषण से लेकर वार्ड विकास तक हुई चर्चा

पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में प्रेम शीला केशरवानी रहीं अव्वल, जनप्रतिनिधियों ने सुनीं वार्डवासियों की बातें

मनेन्द्रगढ़। पोषण माह के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 10 और 11 में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम केवल पोषण जागरूकता तक सीमित नहीं रहा बल्कि यहां वार्डों की जरूरतों, नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर भी जनप्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों के बीच संवाद हुआ। कार्यक्रम में गर्भवती और शिशुवती माताओं, बच्चों, हितग्राहियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं और महिला प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद नीलू जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद मुकेश कुमार अग्रवाल, एल्डरमैन मनप्रीत कौर रैना, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष कला बाई, पार्षद ओम प्रकाश जायसवाल, वार्ड क्रमांक 7 के रवि जैन, पूनम सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और महिला प्रतिनिधि मौजूद रहे।

थाली में पोषण का संदेश

आंगन मिलन के दौरान पौष्टिक और संतुलित भोजन को लेकर व्यंजन प्रतियोगिता कराई गई। महिलाओं ने अलग अलग पौष्टिक व्यंजन तैयार कर स्वस्थ खानपान का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रेम शीला केशरवानी ने प्रथम और प्रेमा गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के जरिये स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक आहार तैयार करने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

वार्ड की जरूरतों पर हुआ सीधा संवाद

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 10 और 11 के हितग्राहियों के साथ स्थानीय समस्याओं और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषय भी सामने आये। वार्डों में विकास कार्यों, सुविधाओं और लोगों की आवश्यकताओं पर जनप्रतिनिधियों ने चर्चा की। समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिये समन्वित प्रयास करने की बात कही गई।
आयोजन में वार्ड क्रमांक 13 की नगर पालिका कार्यकर्ता सरोज वैश्य, सहायिका किरण वैश्य, वार्ड क्रमांक 14 की सहायिका प्रेमा गुप्ता, वार्ड क्रमांक 10 की प्रभारी कार्यकर्ता प्रेम शीला केशरवानी, वार्ड क्रमांक 11 की कार्यकर्ता शारदा ताम्रकार और सहायिका शकुंतला केवट सहित आंगनबाड़ी से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे

कार्यक्रम में पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े मुद्दों को एक साथ मंच मिलने से संवाद का दायरा व्यापक रहा। जनप्रतिनिधियों ने वार्डवासियों की जरूरतों को प्राथमिकता के साथ आगे रखने और विकास कार्यों में सहभागिता जारी रखने की बात कही

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment