55वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता के लिए देशभर की टीमें रांची पहुंचीं, महिला टीमों की भागीदारी बनी आकर्षण

55वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता
---Advertisement---

रांची। महानिदेशालय खान सुरक्षा (डीजीएमएस) के तत्वावधान में तथा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की मेजबानी में आयोजित होने वाली 55वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता (कोयला एवं धातु)–2026 के लिए देशभर से प्रतिभागी टीमों का आगमन शुरू हो गया है। रविवार को प्रतियोगिता से जुड़ी प्रारंभिक गतिविधियों के तहत टीमों का पंजीकरण, सामग्री वितरण एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोयला क्षेत्र की 13 और धातु क्षेत्र की 6 कंपनियों की कुल 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में 6 महिला टीमों की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। खान बचाव जैसे चुनौतीपूर्ण और तकनीकी क्षेत्र में महिला बचावकर्मियों की भागीदारी को खनन उद्योग में बढ़ती समावेशिता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक माना जा रहा है।

55वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के पूर्व आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागी दलों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई तथा उन्हें आवश्यक प्रतियोगिता सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही निर्णायकों को भी प्रतियोगिता से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। टीम कप्तानों ने भुरकुंडा भूमिगत खदान, बरकासयाल क्षेत्र का दौरा कर प्रतियोगिता स्थल और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता के नियमों, सुरक्षा मानकों, आपातकालीन प्रक्रियाओं और विभिन्न गतिविधियों के संचालन को लेकर समन्वय बैठक भी आयोजित की गई, ताकि प्रतियोगिता का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।

प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 30 नवंबर को होगा। विभिन्न स्पर्धाएं 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक खेलगांव रांची तथा भुरकुंडा भूमिगत खदान में आयोजित की जाएंगी। इस दौरान प्रतिभागी टीमों की तकनीकी दक्षता, प्राथमिक उपचार क्षमता, आपदा प्रबंधन कौशल, टीम समन्वय और बचाव कार्यों में तत्परता का मूल्यांकन किया जाएगा।

55वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता

6 दिसंबर को आयोजित होने वाले समापन समारोह में विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य खदानों में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करना, बचाव दलों की कार्यकुशलता को परखना तथा विभिन्न खनन कंपनियों के बीच अनुभव और तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है।

सीसीएल ने इस राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी के माध्यम से एक बार फिर खदान सुरक्षा, आधुनिक बचाव तकनीकों, प्रशिक्षण और सुरक्षित खनन संचालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे आयोजन खनन क्षेत्र में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने और बचाव कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हजरत बाबा फरीद -Dhar

November 29, 2026

मन की बात-MCB

November 29, 2026

मन की बात -dhar

November 29, 2026

‘Sundays on Cycle’ -जैतहरी

November 29, 2026

धान खरीदी सप्ताह

November 29, 2026

एनसीएल - स्थापना दिवस

November 29, 2026

Leave a Comment