सोनमुड़ा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़क किनारे की दुकानें हटाईं गईं

atikraman amarkantak
---Advertisement---
  • पर्यटकों की सुविधा और स्थल की स्वच्छता को लेकर की गई कार्रवाई

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के प्रमुख पर्यटन स्थल सोनमुड़ा में रविवार को नगर पंचायत ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया । सुबह करीब 10 बजे पहुंची टीम ने सड़क पर लगाई गई दुकानों और उनके सामने रखी कुर्सी-टेबल सहित अन्य सामान हटवाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया ।

atikraman amarkantak

नगर पंचायत अधिकारी चैन सिंह परस्ते ने बताया कि कुछ दुकानदार निर्धारित स्थान से आगे बढ़कर सड़क तक दुकानें लगा रहे थे । इससे पर्यटकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती थी । साथ ही दुकानदारों द्वारा पॉलीथिन , डिस्पोजल गिलास और अन्य कचरा खुले में फेंकने से पर्यटन स्थल की स्वच्छता और सुंदरता प्रभावित हो रही थी ।

atikraman amarkantak

उन्होंने बताया कि दुकानदारों को पहले कई बार समझाइश दी गई थी । कार्रवाई से तीन दिन पूर्व मुनादी कराकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई , लेकिन पालन नहीं होने पर रविवार को कार्रवाई की गई ।

इस दौरान नगर पंचायत अधिकारी चैन सिंह परस्ते , पटवारी अश्विनी तिवारी , पुलिस प्रशासन एवं नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हजरत बाबा फरीद -Dhar

November 29, 2026

मन की बात-MCB

November 29, 2026

मन की बात -dhar

November 29, 2026

‘Sundays on Cycle’ -जैतहरी

November 29, 2026

धान खरीदी सप्ताह

November 29, 2026

एनसीएल - स्थापना दिवस

November 29, 2026

Leave a Comment