- 300 बाइक और 50 से अधिक चारपहिया वाहनों के साथ निकली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली, शहर में जगह जगह लगे स्वागत द्वार और बैनर
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद-विधायक दीपक बैज के मनेन्द्रगढ़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा के नेतृत्व में हनुमान मंदिर नदी पार के समीप आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और समर्थक जुटे। इस दौरान जेसीबी मशीन से पुष्पवर्षा की गई। ढोल ताशों की गूंज और आतिशबाजी के बीच दीपक बैज का स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर शहर में पहले से ही तैयारियां की गई थीं। प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर फ्लैक्स, बैनर एवं स्वागत संदेश लगाये गये थे। पूरे शहर में आयोजन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं। स्वागत स्थल पर कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह के बीच दीपक बैज ने हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किये और आशीर्वाद लिया।
इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत वाहन रैली निकाली गई। रैली में करीब 300 बाइक और 50 से अधिक चारपहिया वाहन शामिल हुए।
हनुमान मंदिर नदी पार से शुरू हुआ वाहनों का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्र से गुजरते हुए खेड़िया टॉकीज के समीप स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचा जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। रैली में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
संगठन की एकजुटता का संदेश
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का मनेन्द्रगढ़ आगमन स्थानीय कांग्रेसजनों के लिये महत्वपूर्ण अवसर रहा। उनके स्वागत के लिये ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। लगभग 300 बाइक और 50 से अधिक चारपहिया वाहनों की सहभागिता के साथ निकली रैली में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे को लेकर ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान चला रही है। मिश्रा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और समस्त कांग्रेसजनों के प्रति आभार जताया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का जिले में आत्मीय स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता को दर्शाता है। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। पूर्व विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरो ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला है। संगठन को मजबूत बनाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहना होगा। मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे रमेश सिंह ने कहा कि दीपक बैज के स्वागत और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ रैली में कांग्रेसजनों की भागीदारी संगठन की सक्रियता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिये कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि स्वागत कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ कांग्रेसजनों की भागीदारी रही वहीं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत और वाहन रैली कार्यकर्ताओं की सहभागिता से आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम रहा।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
स्वागत और वाहन रैली कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा, कोषाध्यक्ष मो. सलीम रजा, उपाध्यक्ष निरंजन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, मो. इमरान खान (टन्नू), दीपक सिंह, राशिद अली एवं देव कुमार सिंह, महामंत्री मो. सईद, राजेश खोब्रागड़े, शोभना वर्मा, अनिल केरकेट्टा, खोनेश्वर प्रसाद (के.डी.), सुनील शुक्ला, रंजीत सिंह रैना एवं रंजन शर्मा, सचिव मो. सफी, गुलबशिया, मोहिनी महतो, सितेश्वर सिंह, अर्जुन सिंह, अजीत सिंह, गुलाम असगर, शुभम सिंह, नन्द किशोर एवं संजय यादव, कार्यकारिणी सदस्य अनुज कुमार, धर्मपाल सिंह, हर्ष खटिक, विनोद जांगड़े, रमाकांत सिंह एवं प्रदीप सोनी, प्रवक्ता वाजिद अली एवं अरुण कटारे, मीडिया प्रभारी बादल मलिक एवं अफसर अली, कार्यालय प्रभारी मुदित अग्रवाल, सह कार्यालय प्रभारी अब्दुल ऐफाज तथा सोशल मीडिया प्रभारी सोनू गुप्ता एवं दीपेश केसरवानी उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्ष, पार्षदगण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।











































