किराना दुकान में सजाकर रखी थी शराब, करनपठार पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा 32 लीटर से अधिक अवैध शराब

---Advertisement---

किराना दुकान में सजाकर रखी थी शराब, करनपठार पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा 32 लीटर से अधिक अवैध शराब

थाना प्रभारी मंगला दुबे के नेतृत्व में कार्रवाई, अंग्रेजी शराब के साथ 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

करनपठार। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करनपठार पुलिस ने ग्राम लहरपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दुकान संचालक राजकुमार बनवासी को अवैध रूप से शराब बिक्री के आरोप में पकड़ा है। कार्रवाई में कुल 32 लीटर 260 मिलीलीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 12 हजार 100 रुपये बताई गई है, जब्त की गई।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक मंगला दुबे के नेतृत्व में 6 नवंबर 2026 की शाम मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम लहरपुर निवासी राजकुमार बनवासी अपनी किराना दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और दुकान में दबिश दी।

किराना दुकान की तलाशी में मिली शराब

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान दुकान से अलग-अलग प्रकार की शराब बरामद हुई। एक कार्टून में एमडी रम के 6 पाव, प्रत्येक 180 मिलीलीटर, कुल 1 लीटर 80 मिलीलीटर, कीमत करीब 1,200 रुपये बरामद हुई। इसके अलावा 500 मिलीलीटर की 24 माउंट बीयर, कुल 12 लीटर, कीमत करीब 4,800 रुपये मिली।

इसी तरह एक अन्य कार्टून से 51 पाव सफेद देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 180 मिलीलीटर, कुल 9 लीटर 180 मिलीलीटर, कीमत करीब 5,100 रुपये बरामद की गई। पुलिस ने दुकान से दो प्लास्टिक जरिकेन में रखी 10 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जब्त की, जिसकी कीमत करीब 1,000 रुपये बताई गई है।

इस प्रकार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 32 लीटर 260 मिलीलीटर अवैध शराब, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 12,100 रुपये है, बरामद की।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मौके पर शराब को जब्त करते हुए प्रत्येक पेटी से एक-एक बोतल परीक्षण के लिए सुरक्षित रखी तथा शेष शराब को विधिवत जब्त कर सीलबंद किया। आरोपी राजकुमार बनवासी, पिता लालूराम बनवासी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लहरपुर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना और अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करना है।

मंगला दुबे के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी उप निरीक्षक मंगला दुबे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक कमल किशोर चंद्रौल, उप निरीक्षक धनेश्वर पटेल सहित विजय द्विवेदी, राजकुमार परस्ते, संतोष मरावी, राखी मरापे और प्रिया चौरे की भूमिका रही।

करनपठार पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 6, 2026

November 6, 2026

Leave a Comment