कोतमा के मिष्ठान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के 9 नमूने जांच के लिए भेजे

---Advertisement---
  • खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन जांच अभियान जारी, गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश

अनूपपुर 6 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन श्रीमती अलका तिवारी के मार्गदर्शन में कोतमा शहर के विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बृजेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा कोतमा स्थित जैन नमकीन से नमकीन के दो नमूने, खोवा बर्फी एवं मलाई लड्डू, आजाद चौक स्थित मिठास प्रतिष्ठान से काजू बर्फी, पेड़ा एवं कलाकंद तथा हीरा स्वीट्स, आजाद चौक से हॉर्लिक्स बर्फी एवं चमचम के नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं विनियम, 2011 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री का विक्रय सुनिश्चित करने तथा प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 6, 2026

November 6, 2026

Leave a Comment