कपास की आड़ में गांजे की खेती, धार पुलिस ने 11 लाख का गांजा जप्त किया

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

*धार।* धार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कुक्षी थाना क्षेत्र के ग्राम निंबोल में पुलिस ने कपास और तुवर की फसल के बीच छिपाकर की जा रही गांजे की खेती का खुलासा किया है।

मुखबिर की सूचना पर निसरपुर चौकी पुलिस ने तालाब के पास खेत में दबिश दी। मौके पर आरोपी कमल बामनिया (50) अपने खेत में मौजूद मिला। तलाशी लेने पर कपास की आड़ में लगे गांजे के 120 हरे पौधे बरामद हुए। इनका वजन 78.15 किलोग्राम है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 11 लाख 72 हजार रुपये बताई जा रही है।

जांच में पता चला कि जिस जमीन पर खेती हो रही थी, वह शासकीय चरनोई भूमि है और आरोपी ने उस पर कब्जा कर रखा था। पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में पौधों को उखड़वाकर जप्त किया।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह गांजा कहां सप्लाई होना था और इसमें और कौन लोग शामिल हैं।

एसपी सचिन कुमार शर्मा के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment