दीपावली पर बाजार में फुटकर की परेशानी होगी दूर

---Advertisement---

व्यापारियों और ग्राहकों की सुविधा के लिये 10 रुपये के नये नोटों के पैकेट बांटे जा रहे, त्योहार के दौरान लेन देन में मिलेगी सहूलियत

मनेन्द्रगढ़। दीपावली के त्योहार पर बाजार में खरीददारी और लेनदेन के दौरान फुटकर पैसों की समस्या ना हो इसके लिये कैट इकाई एमसीबी और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मनेन्द्रगढ़ शाखा ने सराहनीय पहल की है। दोनों संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से शहर के व्यापारिक क्षेत्र में 10 रुपये के नये नोटों के पैकेट वितरित किये जा रहे हैं ताकि व्यापारी और आम नागरिक त्योहार के दौरान आसानी से छोटे नोटों का उपयोग कर सकें।

दीपावली के अवसर पर बाजारों में खरीदारी का दबाव बढ़ जाता है। मिठाई, पूजा सामग्री, सजावटी सामान, दीपक, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से छोटे नोटों की मांग भी अधिक रहती है। ऐसे में कई बार दुकानदारों और ग्राहकों को फुटकर राशि के लेन देन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कैट और बैंक प्रबंधन ने मिलकर यह व्यवस्था की है।

इस पहल के तहत बाजार में व्यापारियों को 10 रुपये के नये नोटों का एक-एक पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे उन्हें ग्राहकों को शेष राशि लौटाने में आसानी होगी साथ ही बाजार में नगद लेन देन की प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक बन सकेगी। इस प्रयास से त्योहार के दौरान व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु बनाये रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर आकाश जी, चेस्ट प्रबंधक देव आनंद सहित कैट प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार, अरविंद सराफ, संदीप दुआ, रिंकेश खन्ना, गंभीर सिंह खनूजा, रंजीत चोपड़ा, कीर्ति सोनी, सुनील जसूजा, पप्पू जायसवाल, नारायण अग्रवाल और दीपक त्रिपाठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कैट इकाई एमसीबी ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा और बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये इस तरह के प्रयास आगे भी किये जाते रहेंगे वहीं बैंक के सहयोग से शुरू की गई इस पहल को व्यापारिक वर्ग के लिये उपयोगी कदम माना जा रहा है।

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment