विधायक नीना वर्मा ने युवाओं से किया संवाद, ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर रखा पक्ष*

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

*धार* मेरा युवा भारत धार द्वारा आयोजित विकसित भारत युवा संवाद एवं युवा संसद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची विधायक नीना वर्माना ने युवाओं से सीधा संवाद किया।

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के विक्रम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नीना वर्मा ने लोकतंत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं के सवालों का सहजता से जवाब दिया और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा पर अपने विचार विस्तार से रखे। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था समय, संसाधन की बचत और स्थिर सरकार के लिए जरूरी है। उन्होंने युवाओं को अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ। प्रथम सत्र युवा संवाद और द्वितीय सत्र युवा संसद प्रतियोगिता का था। इस दौरान यूथ आइकॉन अभिषेक ठाकुर ने ‘नो योर वोट’ और एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

द्वितीय सत्र में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर हुई प्रतियोगिता में तिशा ठाकुर प्रथम, कृतिका सोनी द्वितीय और पीयूष अजनारे तृतीय रहे। ये तीनों भोपाल विधानसभा में राज्य स्तरीय युवा संसद में धार का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने किया।

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment