रामबाग दुर्गापूजा कमेटी को मिला सम्मान, ‘धमाल का पंडाल’ श्रेणी में बनी विजेता
प्रयागराज। बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में श्री श्री रामबाग सार्वजनिन दुर्गापूजा कमेटी को सम्मानित किया गया। दुर्गापूजा के दौरान आकर्षक एवं भव्य पंडाल निर्माण के लिए कमेटी को ‘धमाल का पंडाल (मीडियम बजट)’ श्रेणी में विजेता घोषित किया गया।
इस उपलब्धि पर बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कमेटी को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान किया गया। यह सम्मान दुर्गापूजा आयोजन में कमेटी की रचनात्मकता, पंडाल की सजावट और सामूहिक प्रयासों को मान्यता देने के रूप में मिला
महामंत्री निखिल श्रीवास्तव ने अपनी पूरी कमेटी को धन्यवाद ज्ञापित किया, क्योंकि उन्हीं के सेवा समर्पण की वजह से यह सब संभव हो पाया है
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद शुक्ला, महामंत्री निखिल श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव सहित नवीन जुबरानी, आनन्द मिश्रा, आदित्य उपाध्याय, आलोक यादव, रुद्र यादव, प्रभात सिंह, भव्य मिश्रा, खुशबू तिवारी, दीप्ति मिश्रा, संगीता जायसवाल, अनन्या श्रीवास्तव, पार्थ, श्रेयांश जायसवाल, धीर जायसवाल एवं भाई लाल समेत कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे
कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस सम्मान को पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और सहयोग का परिणाम बताया। इस उपलब्धि से कमेटी के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल है







































































