- बीबी जी राम जी योजना अंतर्गत चिन्हांकित कार्यों का क्रियान्वयन मैदानी क्षेत्र में कर अधिक से अधिक श्रमिक नियोजन करें- सीईओ जिला पंचायत
अनूपपुर,31 अक्टूबर 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओ की जिला पंचायत सभागार में समीक्षा करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को आवंटित मैदानी क्षेत्र का भ्रमण कर आवश्यक कार्यों का क्रियान्वयन तत्परता से गुणवत्ता युक्त करने के संबंध में निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी,एसआरएलएम के जिला परियोजना प्रबंधक सहायक यंत्री, उप यंत्री तथा जिला पंचायत के योजना प्रभारी आदि उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने बीबी जी राम जी के अंतर्गत श्रम आधारित कार्यों का चिंतन कर अधिक से अधिक श्रम नियोजन के निर्देश दिए उन्होंने योजना अंतर्गत नवीन अनुमत्य श्रेणी के कार्य का चिन्हांकन कर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नर्मदा तट से लगे ग्राम पंचायतो में नर्मदा परिक्रमा वासियों के सुविधा हेतु चिन्हांकित कार्यों की को प्रारंभ करने, अनुमत्य कार्यों में तकनीक तकनीकी समस्या होने की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि उनका समय पर समुचित निदान वरिष्ठ कार्यालय से कराया जा सके।
जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवास निर्माण की शासकीय राशि का गबन करने वाले हितग्राहियों से राशि वसूली की कार्रवाई की प्रक्रिया करने तथा लेटर एवं प्लिंथ लेवल वाले हितग्राहियों को मोटिवेट कर आवासों की पूर्णता के निर्देश दिए उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य अधिकारियों को मॉनिटरिंग संबंधी निर्देश दिए।
बैठक में जिला एवं जनपद वास कार्यालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए नल जल योजना के बेहतर संचालन तथा अपूर्ण योजनाओं की पूर्णता तथा मॉनिटरिंग एवं संचालन, संधारण के संबंध में निर्देश दिए।
बैठक में बड़ी जनसंख्या के ग्राम पंचायतो में कचरा गाड़ियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने, कचरा पृथ्कीकरण, प्लास्टिक बेस्ट के निस्तारण, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्यों के प्रगति एवं भुगतान की समीक्षा की गई।
बैठक में आजीविका मिशन अंतर्गत आजीविका गतिविधियों को प्रमोट करने के निर्देश दिए, ग्राम पंचायत के करारोपण की वसूली, उपभोक्ता पंजीयन बढ़ाने, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड, सड़क किनारे के बाजार व्यवस्थापन तथा पीएम पोषण एवं 15वां वित्त आयोग मद अंतर्गत स्वीकृत अपूर्ण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किय गया।







































































