शासकीय उचित मूल्य दुकान बम्हनी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

---Advertisement---

अनूपपुर 30 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम बम्हनी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकान में खाद्यान्न की उपलब्धता, राशन वितरण व्यवस्था एवं पात्र हितग्राहियों को शासन की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का लाभ मिलने की स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक, वितरण संबंधी अभिलेखों एवं राशन वितरण की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दुकान संचालक से खाद्यान्न आवंटन, उठाव एवं हितग्राहियों को किए जा रहे वितरण के संबंध में जानकारी ली तथा उपलब्ध खाद्यान्न की स्थिति का अवलोकन किया।

उन्होंने निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित पात्रता के अनुसार सभी हितग्राहियों को नियमित एवं समय पर खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया जाए। राशन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र हितग्राही को खाद्यान्न प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी न हो।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उचित मूल्य दुकान की नियमित निगरानी करने तथा खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का लाभ समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, तहसीलदार श्री ईश्वर प्रधान, जेएसओ सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment