- पोड़ी थाने में दर्ज पुराने मामले में पुलिस को मिली सफलता, नागपुर चौकी की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी
मनेन्द्रगढ़/नागपुर। जिले में लंबित आपराधिक मामलों के आरोपियों की धरपकड़ के लिये पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत पोड़ी थाना क्षेत्र के एक मामले में करीब 11 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को 27 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संतोष कोड़ाकू उर्फ देवार पिता बेचैन कोड़ाकू उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मंडलपारा (मझारी) थाना बैकुंठपुर जिला कोरिया के विरुद्ध पोड़ी थाने में अपराध क्रमांक 104/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) तथा 109(1) के अंतर्गत मामला दर्ज है। इस प्रकरण में आरोपी 3 दिसंबर 2025 से लगातार फरार चल रहा था।
लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश के लिये वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम को सक्रिय किया गया था। पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी रवि कुमार कुजूर के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।
इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नागपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुनील तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड भी जब्त किया है। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 27 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्यवाही में नागपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुनील तिवारी के साथ प्रधान आरक्षक मुस्ताज खान, आरक्षक संजय पाण्डेय, आरक्षक अखिलेश जायसवाल सहित चौकी के अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश और लंबित मामलों के निराकरण के लिये अभियान जारी रखा जा रहा है।







































































